झारखण्ड

indiatime24.com का असर, दुबई से वतन वापस लौटेगा दौलत

Share now

बोकारो थर्मल, कुमार अभिनंदन 
indiatime24.com में ’ऊपरघाट का मजदूर दुबई में बंधक, परिजन परेशान‘ शीर्षक से छपी खबर के कंपनी के सुपरवाइजर लालमोहन महतो सक्रिय हुए। मंगलवार को सुपरवाइजर लालमोहन महतो दुबई में बंधक बने प्रवासी मजदूर दौलत महतो के बरई स्थित जाकर उनकी पत्नी सुनीता देवी से मिले और मजदूर का वापसी का टिकट दिखाया। बुधवार को प्रवासी मजदूर दौलत महतो दुबई में प्लेन में बैठेंगेे व देर रात रांची में उतर जाएंगे। सुपरवाइजर लालमोहन महतो बताया कि मजदूर का पासपोर्ट और वीजा सहित अन्य कागजात कंपनी प्रबंधक ने प्रवासी मजदूर दौलत महतो को सौंप दिए हैं। इस मामले में प्रवासियों मजदूरों के रहनुमा भुवनेश्वर कुमार महतो और प्रवासी मजदूर की पत्नि सुनीता देवी ने कहा कि खुशी की बात है कि indiatime24.com की पहल से बंधक बने मजदूर का पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य कागज कंपनी प्रबंधक ने प्रवासी मजदूर को सौंप दिया है। बुधवार की देररात कभी भी प्रवासी मजदूर झारखंड के रांची हवाई अड्डा में उतर जाऐगा।

कैसे गए विदेश
कंजकीरो निवासी सह कंपनी के सुपरवाईजर लालमोहन महतो बरई गांव के निवासी दौलत महतो को जॉब दिलाने के नाम पर 19 जनवरी को दुबई भेजा था। उसे बताया गया था कि उसे वहां टेक्निकल जॉब मिलेगा और अच्छी सैलरी मिलेगी। अच्छी जॉब के लिए लालमोहन महतो ने उससे मोटी रकम भी वसूल की। लेकिन अब उसे वहां कोई काम भी नही मिल रहा है, उल्टे खाने पीने की भी दिक्कत हो गई है।
दौलत महतो ने अपनी पत्नी को बताया कि अब लालमोहन महतो फोन भी रिसीव नही कर रहा है। जबकि दुबई भेजने के समय भरोसा दिलाया था कि वहां कोई दिक्कत नही होगी। अब फोन भी नही उठा रहा है। इसकी जानकारी मिलने बाद indiatime24.com ने प्रमुखता से खबर को चलाया था।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *