यूपी

अशोक टंडन और गीतांजलि ने जीती अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रतियोगिता

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
एसबीआई वरिष्ठ नागरिक समूह प्रतियोगिता में अशोक टंडन ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, रघुकुल तिलक ने दूसरा स्थान हासिल किया है. वहीं, जय जय हिंदी बरेली मंडल समूह में गीतांजलि वार्ष्णेय इफको बरेली प्रथम और रामपुर के रवि प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे. वहीं हेल्थ इज वेस्थ बरेली समूह में कोई भी बेहतर उत्तर नहीं मिल पाने के कारण परिणाम घोषित नहीं किए जा सके. परीक्षा का आयोजन समूह नियंत्रक एसके कपूर की ओर से किया गया था.
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस 21 फरवरी 2021 के सुअवसर पर प्रातःकाल 11:30 बजे और 22 फरवरी सोमवार को एक हिन्दी संवर्धन व महत्ता प्रदायिनी प्रतियोगिता आयोजित
निम्लिखित तीन समूह में हुई।
(क ) एस बी आई वरिष्ठ नागरिक समूह, बरेली। कार्यक्रम संयोजक एके सिन्हा और समूह नियंत्रक एनएस अग्रवाल व एस के कपूर थे.

(ख) जय जय हिन्दी बरेली मंडल प्रखंड(विश्व जन चेतना ट्रस्ट।भारत की इकाई), एस के कपूर “श्री हंस”, मंडलाध्यक्ष

(ग) हेल्थ इज वेल्थ समूह। एसके कपूर, एन एस अग्रवाल। समूह नियंत्रक।
प्रतियोगिता के निवेदित बिंदु निम्नलिखित हैं.
1- प्रतियोगिता मुख्यतया हिंदी अंग्रेजी व संस्कृत भाषा के शब्दों, वाक्यों आदि के अनुवाद पर आधारित थी।
2- प्रत्येक समूह में 5 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
3- एक बार में ही सम्पूर्ण उत्तर मांगे गए थे।टुकड़े टुकड़े में उत्तर स्वीकार्य नहीं थे।
4. उत्तर देने का समय 12 बजे से 12: 30 बजे के मध्य रखा गया था.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *