झारखण्ड

जंगल में लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Share now

बोकारो थर्मल, कुमार अभिनंदन 
बोकारो थर्मल-नरकी मुख्य सड़क स्थित कोड़वा जंगल में पेड़ से लटके प्रेमी युगल की शव पुलिस ने बुधवार कोे बरामद किया है। जंगल में पेड़ में लटके दो प्रेमी युगल की शव मिलने की सूचना आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार शाम को दोनो प्रेमी युगल ने पेड़ में फंदे से लटक गए थे। लेकिन ग्रामीणों ने शव बुधवार की सुबह देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जाता है कि प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी थी। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के संग भाग गई और जंगल में दोनों ने साड़ी का फंदा बना सुसाइड कर लिया। मृतकों की पहचान नरकी कला निवासी कृष्णा उर्फ शिबू करमाली (18) और बेबी कुमारी (16) के रूप में की गई। दोनों में ही कुछ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी बीच बेबी के पिता ने बिहार के बरौनी में दूसरे लड़के से उसकी शादी तय कर दी। जब इसकी जानकारी बेबी को हुई तो उसने अपने प्रेमी को इस बारे में बताया। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने अपनी जान देने की योजना बनायी। मंगलवार की शाम बेबी अपने प्रेमी कृष्णा के साथ भाग गई और कोड़वा जंगल में पहुंची। यहां दोनों ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। इस बीच कृष्णा के छोटे भाई ने दोनों को जंगल की ओर जाते देखा था। जब रात भर कृष्णा घर नहीं आया तो छोटे भाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब जाकर लोग जंगल में पहुंचे और दोनों के शव को देखा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *