यूपी

महिला दिवस पर पार्षद पूनम गौतम को किया सम्मानित

नीरज सिसौदिया, बरेली 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गीता सिंह के निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें राष्ट्र सेविका समिति की महानगर संपर्क प्रमुख हेमलता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. पार्षद पूनम गौतम को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में महिलाओं ने मातृशक्ति की विशेषताओं से अवगत कराया. भजन एवं गीत गाकर कार्यक्रम की और शोभा बढ़ाई.


कार्यक्रम में हेमलता, नामित पार्षद पूनम गौतम, गीता सिंह, शकुंतला सक्सेना, पुष्पा मिश्रा, प्रीति सक्सेना, किरण गंगवार, प्रतिभा सिंह, आरती सक्सेना एवं अन्य मात्र शक्तियां उपस्थित रहीं.
सभी मातृ शक्तियो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *