यूपी

जिला पंचायत चुनाव : रश्मि व रेखा पटेल समेत भाजपा के एक दर्जन से अधिक प्रत्याशी जीते, महिपाल सिंह यादव का परिवार और वीरपाल सिंह की पुत्रवधू ने भी मारी बाजी, अहमद रजा बने प्रधान

नीरज सिसौदिया, बरेली
जिला पंचायत चुनाव के परिणाम आने लगे हैं| बरेली में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा है. अभी तक जितनी भी सीटों के परिणाम आए हैं उनमें से लगभग एक दर्जन से भी अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने कब्जा जमा लिया है| जीत दर्ज करने वालों में कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हैं जिनमें पूर्व मेयर और पूर्व विधायक सुभाष पटेल की पुत्रवधू रश्मि पटेल, योगेश पटेल की पत्नी रेखा पटेल, तेजस्विनी सिंंह ,आकांक्षा वर्मा, पार्वती देवी, किरन पटेल, एकता गंगवार, ममता गंगवार सहित कई अन्य शामिल हैं|

वहीं कोरोना संक्रमण से जूझ रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव व उनकी पत्नी ने भी अपनी-अपनी सीटों पर जीत हासिल कर ली है. इसके अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव की पुत्रवधू ने भी जिला पंचायत के वार्ड संख्या 41 पर अपना कब्जा जमा लिया है| कई सीटों पर फिलहाल मतगणना जारी है. अभी चुनाव परिणाम आने में वक्त लगेगा| अधिकारियों के मुताबिक देर रात तक ही मतगणना पूरी हो पाएगी| वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जीत हासिल करने पर बधाई दी है|

अहमद रजा अंसारी

अहमद रजा अंसारी बने प्रधान 

प्रधान पद के परिणाम भी आने लगे हैं. ग्राम पंचायत नगीराम पुर से अहमद रजा अन्सारी ने जीत हासिल की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *