यूपी

एक और भाजपा विधायक का निधन, जानिए क्या है वजह?

Share now

एजेंसी, एटा
यूपी में एक और भाजपा विधायक का निधन हो गया है. इससे पहले नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार का निधन हो गया था. अब भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया.
कासगंज जिले की अमांपुर सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधायक को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एटा जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि सिंह को सुबह करीब सात बजे अस्पताल लाया गया था उन्होंने तथा अन्य चिकित्सकों ने जब उन्हें देखा, तब तक उनका निधन हो चुका था। कुल तीन बार विधायक रह चुके देवेंद्र प्रताप सिंह दो बार सोरों विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। बाद में इसी सीट का नाम बदलकर अमापुर कर दिया गया जिससे वह मौजूदा विधायक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *