यूपी

रंग लाई मम्मा, कुक्की और संजय डंग की मेहनत, कोरोना जांच के बाद वैक्सीनेशन कैंप भी शुरू, आप भी लगवाएं टीका

नीरज सिसौदिया, बरेली
पिछले एक साल से लगातार कोरोना जांच शिविर लगाने के बाद अब भाजपा पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा के प्रयासों से कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ हो गया है. वार्ड 23 के भाजपा पार्षद व बरेली विकास प्राधिकरण के सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा के निवास कैंप कार्यालय 369 इंदिरा नगर बरेली पर कोविड-19 कोविशील्ड वैक्सीनेशन कैंप का आरंभ सोमवार को हुआ. कैंप का उद्घाटन शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के बड़े भाई अनिल कुमार एडवोकेट द्वारा किया गया. कैंप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ विजेंद्र सिंह, पार्षद आरेंद्र अरोरा कुक्की, समाजसेवी संजय डंग, अश्विनी आशीष शर्मा, पवन रायजादा एडवोकेट पूर्व पार्षद, माया सक्सेना (महानगर महिला मोर्चा मंत्री), समाजसेवी राजीव साहनी, मोहित अरोरा, राजीव आनंद, सुरेश चंद गुप्ता, हिरदेश सक्सेना, सुजीत बनर्जी आदि उपस्थित रहे.


कैंप में अकबर हुसैन, संतोष कुमारी, लीलावती यादव, अंजलि देओल, एएनएम, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मी एवं क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे. कैंप प्रतिदिन प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा. कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों का वैक्सीनेशन किया जाएगा. मम्मा ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में आकर वैक्सीनेशन करा कर अपने जीवन को सुरक्षित करने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *