विचार

योग दिवस पर विशेष : करो योग रहो निरोग

Share now

योग से काया
मनुष्य हो निरोगी
स्वास्थ्य ये लाया

योग करता
दृढ़ता है बढ़ती
रोग हटता

योग आहार
शुद्ध होते विचार
स्वस्थ आकार

अक्षय ऊर्जा
योग भगाये रोग
बचता खर्चा

योग का मार्ग
स्वास्थ्य और संयम
ये रोग भाग

योग से बल
योग से आत्मबल
शरीर चल

निरोगी काया
भोग विलास दूर
योग की माया

योग सम्बन्ध
योग व्याधि का वध
हो गद गद

पयार्प्त योग
दूर हो हर रोग
स्वास्थ्य का जोग

योग ही श्रेष्ठ
निरोगी होती काया
है सर्वश्रेष्ठ

रचयिता-एस के कपूर
“श्री हंस”, बरेली 
मो. 9897071046, 8218685464

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *