यूपी

शादी की वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, 25 बार रक्तदान कर चुके हैं नितिन कुमार

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आज 18 जुलाई 2021 को नितिन कुमार और सुनीता कुमारी के आठवीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर प्रयास रेबो ने एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन आई एम ए बरेली में किया।जिसमें इस दंपत्ति के नितिन कुमार ने 25वीं बार और उनकी पत्नी और उनकी बहने चित्रा,रचना,और मृगांची ने पहली बार रक्तदान किया l इस कैंप में डॉ प्रदीप जागर ने 50 बार,देवाशीष चक्रवर्ती ने 63 साल की उम्र में 44 बार,प्रभात ने दसवीं बार,ओमप्रकाश ने तीसरी बार कौशिक भट्ट ने पांचवी बार रक्तदान किया l इस रक्तदान शिविर में कुल 15 व्यक्तियों ने रक्तदान किया l पूरे रक्तदान कार्यक्रम में आईएमए की प्रबंधक डॉ अंजू उप्पल मौजूद रही l

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डॉ प्रदीप जागर,नीरज शर्माऔर रविंद्र कादियान का विशेष योगदान रहा l शिविर के समापन में पंकज भट्ट ने सभी से आह्वान किया कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ ऐसे छोटे-छोटे अवसर पर सभी को ब्लड डोनेशन कैंप कर रक्त की कमी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए और सभी का आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *