यूपी

सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

आज सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने ग्राम राठ का दौरा करते हुए पिछले दिनों आयी बाढ़ से हुए नुकसान का जायज़ा लिया व भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए आने वाले दिनों में लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्याओं के बदला किसान भाजपा के खिलाफ वोट कर लेंगे। वहीँ दूसरी तरफ संकट में प्रदेश की जनता को अनाथ छोड़ दिया। किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई दोगुनी कर दी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में बोला था कि सबका साथ सबका विकास लेकिन इन्होंने सिर्फ अम्बानी और अडानी का विकास किया है और भाजपा ने कहा था किसान व गरीबों के खाते में 15 ,15 लाख रुपये आएंगे लेकिन इन्होंने गरीबों व किसानों का कोई भला नहीं किया इनकी कोई भी योजना धरातल पर नहीं दिखी। देश के सभी संस्थान जैसे भेल सेल, रेलवे, हवाई अड्डे आदि सभी अम्बानी अडानी को ठेके पर दे दिये गये हैं।भाजपा छल-कपट के दल-दल में झूठ के फूल खिला रही है। समाजवादी पार्टी का सीधा निशाना भाजपा को हराने पर है। इस बार जनता ज्यादा से ज्यादा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत दिलाकर बहुमत की सरकार बनाने का कार्य करेगी । यह बात भाजपा को भी पता चल गई है।


नसीम अहमद ने आज ग्राम राठ में बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में भेद-भाव, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, बहुत बढ़ गया है। ऐसा अन्याय उत्पीड़न आज तक कभी नहीं हुआ। भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र में किया वादा पूरा नहीं किया। आज किसानों को धान का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है उधर बहेड़ी में आई बाढ़ से किसानों की फसल 80% नष्ट हो चुकी है और जान माल का भी नुकसान उठाना पड़ा है। समर्थन मूल्य न मिलने की वजह से किसानों को मजबूरी में धान जलाना पड़ रहा हैं एक तरफ किसान पिछले लगभग 01 बर्ष से फसल के समर्थन मूल्य के लिए लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार की महंगाई की मार से पूरी तरीके से टूट चुका है। सरकार ने समय रहते खाद नहीं खरीदा। खाद के लिए किसान की जान चली गयी। डीजल-पेट्रोल रसोईगैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई बहुत बढ़ गई है। भाजपा सरकार बताए की डीजल-पेट्रोल का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है?


सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि चुनाव आता देख भाजपा सरकार उद्घाटन करने में जुट गई है। जौनपुर में बन रहे मेडिकल काॅलेज का काम भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में पूरा नहीं होने दिया। गरीबों को कैंसर का इलाज नहीं होने दिया। बदायूं, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, केजीएमयू, डाॅ0 राममनोहर लोहिया संस्थान का बजट घटा दिया। इस सरकार ने स्वास्थ्य का ढांचा ध्वस्त कर दिया। इसी तरह से शिक्षा का ढांचा ध्वस्त हो गया। आज स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। गन्ना किसानों का आज भी बकाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर भरोसा है। जनता जानती है कि सपा सरकार घोषणा पत्र के वादे पूरे करने के अलावा घोषणा पत्र के वादों से भी ज्यादा काम करती है। इस दौरान सपा नेता नसीम अहमद के साथ मुख्य रूप से गुड्डू सागर,भगवान दास सागर,धर्मपाल सागर,बेंचे लाल सागर,सत्यवीर सागर,राजेंद्र सागर,वीर सिंह सागर,हरदयाल सागर,गंगा प्रसाद सागर व पंडित जी आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *