यूपी

पीआरकेएस और प्रयास रेवो ने लगाया तीसरा फ्री बूस्टर डोज कैंप

नीरज सिसौदिया, बरेली
पी.आर.के.एस एवं प्रयास रेवो का तीसरा निशुल्क बूस्टर डोज कैंप पार्क-1, मेगा ड्रीम होम्स,कर्मचारी नगर,बरेली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली के सौजन्य से लगाया गया। कैंप में कुल 170 लोगों ने कोविशिल्ड/कोवैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई। कैंप डॉक्टर्स की निगरानी और शशिबाला,सोनिया,लता मंगेश,अंजली देवल व अख्तर खान की देखरेख में सुबह10:00 बजे से दोपहर के तीन बजे तक चला। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कैंप को सफल बनाने में राकेश कमल सक्सेना, राम गोपाल शर्मा, आर.पी.पांडे, डी.सी.दुबे, सुभाष मौर्या, प्रकाश मुखर्जी,देबाशिष चक्रबर्ती,विनय चक्रबर्ती,
लक्ष्मी भट्ट आदि का विशेष सहयोग रहा। अभी तक पीआरकेएस/प्रयास रेवो की टीम ने 11दिनों में तीन कैंपों के माध्यम से कुल 578 लोगों (178+230+170) को बूस्टर डोज लगायी हैं।


बच्चों की वैक्सीन नहीं मिलने के कारण पंकज भट्ट ने बहुत जल्दी चौथा कैंप लगाने की बात कही। साथ ही कैंप की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *