यूपी

जेईई परीक्षा : एनटीए की तानाशाही, 99.07% लाने वाली छात्रा को पेपर देने से रोका, कहा- तुम्हारे नंबर कम हैं, बेबस बेटी ने मांगा इंसाफ, देखें लाइव न्यूज

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
सरकारी एजेंसियां अब इस कदर तानाशाह हो गई हैं कि मासूम बच्चों के भविष्य से भी खुलेआम खिलवाड़ करने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा का सामने आया है जहां 99.07 % नंबर हासिल करने वाली छात्रा को पेपर तक नहीं देने दिया गया। छात्रा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इंसाफ की गुहार लगाई है।

छात्रा खुशी शर्मा ने बताया कि विगत सात अगस्त को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उसे जेईई मेन में 99.07% अंक देकर उत्तीर्ण किया था। इसके बाद वह ,28 अगस्त को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा की तैयारी में जुट गई थी। उसे परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रोल नंबर 2004362 भी जारी कर दिया गया। वह परीक्षा देने परीक्षा केंद्र एलओएन डिजिटल जोन c-30/7 ए सेक्टर 62 नोएडा यूपी, पहुंची तो उसे कुछ समय बाद यह कहकर निकाल दिया गया कि आपके नंबर कम हैं इसलिए आप परीक्षा में नहीं बैठ सकतीं।
पीड़ित छात्रा ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *