यूपी

आचार संहिता लगने से ठीक पहले सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने दिखाई ताकत, सभी दावेदारों को किया एकजुट, गदगद हुए राष्ट्रीय सचिव

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
महानगर समाजवादी पार्टी ने ठीक आचार संहिता लगने से पूर्व शहर एवं कैंट के पार्टी पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन प्रभा पैलेस बैंकट हॉल में आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नवीन सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर जनता के लिए विफल साबित हुई है यह सरकार केवल लोगों को धर्म जाति के नाम पर बांटने का काम करती है।

इसको किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर, अगड़े, पिछड़े किसी से कोई वास्ता नहीं है यह सरकार जिसने अपने पूरे पांच साल में केवल सपा सरकार के कार्यों के फीते काटने का कार्य किया अब चुनाव आने पर जनता को लोक लुभावने सपने दिखाकर उन्हें दोबारा ठगने का काम करना चाह रही है लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ ऐसा दोबारा होने नहीं देंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास से कोई मतलब नहीं है जनता विधानसभा चुनाव में सरकार को आईना दिखाने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता ही नेता और सरकार बनाने का काम करते हैं बूथ के कार्यकर्ता अपने बूथों पर जनता से संपर्क में रहकर मुस्तैद रहें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी झूठ और अफवाह फैलाने का काम करेगी क्योंकि इस समय जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है महंगाई चरम पर है अर्थव्यवस्था सबसे निचले स्तर पर है बेरोजगारी बढ़ी है अगर भाजपा ने कोई गड़बड़ी नहीं की तो उत्तर प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होने से कोई नहीं रोक सकता सभी कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संवाद बनाएं एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं व मतदान के समय हर बूथ पर 20 नौजवान लगाकर अधिक से अधिक मतदान कराने का कार्य करें एवं अपने बूथ को जीता कर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव जितने व सरकार बनाने का कार्य करें।


कार्यक्रम का संचालन कर रहे महानगर महासचिव पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों ने भाजपा के बड़े जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनी भाजपा के कार्यकर्ता भी अपनी सरकार से हताश और निराश रहे क्योंकि न तो उनके खुद उनके कुछ काम हुए न वह जनता के किसी काम आ सके इसलिए हताश और निराश लोग कोई जंग नहीं जीत सकते जबकि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम किया है इसलिए कार्यकर्ता अबकी बार सपा सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार महानगर की दोनों सीटें गठबंधन में चले जाने के कारण हार गई थी अबकी बार सपा के सिंबल पर दोनों सीटें समाजवादी पार्टी जीतने का काम करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैंट विधानसभा अध्यक्ष गोपाल कश्यप, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, शेर सिंह गंगवार, अनिल जौहरी, सी पी आर्य, हैदर अली, दीप्ति पांडे, सुनीता यादव, साधना मिश्रा, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना, पार्षद आरिफ कुरैशी, पार्षद रेहान अली, पार्षद आशिक हुसैन, पार्षद मेराज अंसारी, पार्षद यामीन खान, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद अंजुम शमीम, डॉक्टर अनीश बेग, साधना मिश्रा, डॉ शाहजेब अंसारी, क्षितिज यादव, मुकेश यादव, बृजेश श्रीवास्तव, लकी शाह, अमर बाल्मीकि, अनुज आनंद, विशाल कश्यप, अशफाक भाई, सनी मिर्जा, आशु सक्सेना, संजीव कश्यप, विक्रांत सिंह पाल, ऋषि राम यादव, मोहसिन खान, नदीम कुरैशी, महेश यादव, दिनेश यादव, डॉ अमित सक्सेना, अनुराग त्यागी, संजीव सक्सेना, पवन सक्सेना, मो. कलीमद्दीन, मान सिंह यादव, मुकेश पांडे, राम गोपाल वर्मा, अमित गिहार, टीटू सोनकर, कुलदीप यादव, इसरफील राशमी, नाजिम कुरैशी, रेहान खान, विष्णु शर्मा, वैभव गंगवार, समर्थ मिश्रा, आदेश दिवाकर, विपिन सक्सेना, रमन सक्सेना एडवोकेट सहित शहर एवं कैंट विधानसभा के आवेदक गण पार्षद प्रकोष्ठों के पदाधिकारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि नवीन सक्सेना एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी जी ने भाजपा छोड़कर हरमिलाप मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष अभय सक्सेना एवं रविनंदन सक्सेना को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *