हरियाणा

नारकोटिक्स विभाग ने दो युवकों को 30 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

Share now

संजय राघव, सोहना 
नारकोटिक्स विभाग गुड़गांव की टीम ने मेवात से गांजा लेकर आ रहे दो युवकों को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया ।युवकों के पास से पुलिस की टीम ने 30 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत ढाई लाख से अधिक बताई जा रही है ।पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह मेवात से सस्ते दाम पर गांजा लाकर एनसीआर के एरिया में महंगे दामों पर बेकते थे ।करीब 6 महीने से वह इस कार्य में संलिप्त हैं ।पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया।

नारकोटिक्स विभाग गुड़गांव के एएसआई महेन्द्र बताया कि मुखबिर खास के खिलाफ उन्हें पता चला कि दो युवक अपनी बाइक पर मेवात क्षेत्र से गुड़गांव की तरफ गांजा लेकर आ रहे हैं । इतला मिलने पर अंबेडकर चौक पर पुलिस ने गस्त तैनात कि व जब बाइक सवार अंबेडकर चौक पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर वह भागने लगे पुलिस की टीम ने दोनों को ही मौके पर दबोच लिया। उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद किया ।दोनों ही आरोपी की पहचान गांव धुनेला निवासी जुबेर व अनिल के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *