विचार

शहीदों की शहादत को नमन है हमारा…

वीरों की वीरता से चमन है हमारा ,
शहीदों की शहादत को नमन है
हमारा

लहू से अपने गुलशन को सजाया,
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान बचाया।

भुलायी नहीं जाती है उनकी
कुर्बानी
बचपन से सुनी हमने जिनकी कहानी।

लहू से जिनके था ये देश रंगा
याद है दिलाता आज उनकी ये तिरंगा ।

हम सबको आज जिस पर अभिमान है जांबाजों की बदौलत अपना हिन्दुस्तान है।

-पल्लवी सक्सेना, कवयित्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *