विचार

प्रेम की नज़र है तो फिर मुस्कराती हुई आबाद है जिन्दगी

जियो तो खुशियों की मीठी
सौगात है जिन्दगी।
जी कर देखो अच्छी यादों की
बारात है जिन्दगी।।
ढूंढो हर पल में खुशियों के
लम्हें तुम।
प्रेम की नज़र से देखो मुस्काती
हर बात है जिन्दगी।।

जिन्दगी और कुछ नहीं बस
जज्बात है जिन्दगी।
तुम्हारे अपनी मेहनत की ही
करामात है जिन्दगी।।
भाईचारे की मीठी जुबान हमेशा
रखना जीवन में।
जान लो बस एक दूजे की ही
खिदमात है जिन्दगी।।

रोशन चमकती हुई सी एक
आफताब है जिन्दगी।
नफरत की रमकआ जाये तो बस
बर्बाद है जिन्दगी।।
सारा खेल तुम्हारे अच्छे सोच
और विचार का ही है।
सोच गर सकारात्मक तो फिर
आबाद है जिन्दगी।।

रचयिता – एसके कपूर ” श्री हंस” बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *