यूपी

पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और कोरोना बचाव की चित्रकारी पर छोटे बच्चों ने बिखेरे रंग..

नीरज सिसौदिया, बरेली 

एल आई सी की 65वीं वर्षगांठ पर स्थानीय बरेली मण्डल द्वारा आयोजित बीमा सप्ताह के पांचवे दिन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के छोटे बच्चों हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । दो ग्रुप में बांटे गए छोटे छोटे बच्चों को जल संरक्षण, पर्यावरण,कोरोना और स्वच्छता पर चित्रण का विषय दिया गया । नन्हे बच्चों ने अपनी परिकल्पनाओं को सुन्दर सुन्दर रंगों में साकार किया और स्वच्छ पर्यावरण और जल संरक्षण का मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया ।


कार्यक्रम प्रबन्धक(विधि) दीपक गौतम के नेतृत्व में शिखा,प्रमोद और मनीष के सहयोग से सम्पन्न हुआ। विपणन प्रबन्धक श्री शिव शंकर ने छोटे बच्चों के प्रोत्साहन हेतु स्मृतिचिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम में प्रबन्धक(सी आर एम) आर सी लोहानी,प्रबन्धक(बीमा सेवा) श्री प्रदीप और हरीश सिधवानी मौजूद रहे ।
समिति के हरीश सिधवानी ने बताया कि बीमा सप्ताह के समापन पर विजयी प्रतिभागियों में पुरुस्कारों का वितरण किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *