यूपी

फाइलेरिया से बचाव को आगे आए मेयर डा. उमेश गौतम, 22 नवंबर को सभी वार्डों में नि:शुल्के दी जाएगी दवा, पढ़ें वार्ड पार्षदों के साथ बैठक में क्या हुआ?

नीरज सिसौदिया, बरेली
नगर वासियों को फाइलेरिया से बचाने के लिए मेयर डा. उमेश गौतम आगे आए हैं। उन्होंिने सभी वार्डों में फाइलेरिया की दवा देने के अभियान की सफलता के लिए आज वार्ड पार्षदों एवं नगर स्वांस्य्यब अधिकारी डा. अशोक कुमार के साथ एक बैठक की।

बैठक में उपस्थित पार्षदों एवं अन्यथ लोगों को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि बरेली नगर निगम के अंतर्गत पड़ते सभी वार्डों में आगामी 22 नवंबर को फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक रूप से दवा दी जाएगी। डा. उमेश गौतम ने सभी पार्षदों से अपील की है कि वे सभी अपने वार्ड के सभी लोगों को यह दवा लेने के लिए प्रेरित करें ताकि इस अभियान को सौ फीसदी सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड का कोई भी नागरिक इस दवा के सेवन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

आज के कार्यक्रम का आयोजन पीसीआई प्रोजेक्टव कनसर्न इंटरनेशनल संस्था़ द्वारा किया गया। इसमें लखनउ से स्टेकट प्रोजेक्टौ को-ऑ‍र्डिनेटर डा. अम्बाादास, डीसी डा. रवि तिवारी और एसएम शुभम रस्तोगगी भी मौजूद थे। उन्होंरने फाइलेरिया से बचाव की दवा और अन्यइ उपायों के बारे में विस्तारर से जानकारी दी।
इस अवसर पर पार्षद रईस मियां अब्बा सी, मुनेंद्र यादव, अजय चौहान, राजकुमार, हाजी इस्लारम बब्बूा, रेहान सहित अन्यअ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *