यूपी

उपजा प्रेस क्लब एवं ह्यूमन चेन ने पिपरथरा में स्कूली नौनिहालों के साथ मनाया बाल दिवस

नीरज सिसौदिया, बरेली

बाल दिवस के अवसर पर भुता विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रा. वि. कंजा. ई. पिपरथरा में उपजा प्रेस क्लब एवं ह्यूमन चेन ने छोटे-छोटे नौनिहालों के साथ उनके बीच जाकर एवं समय बिताकर मौज मस्ती की, जिस के सूत्रधार इस विद्यालय के सहायक अध्यापक भाई फहीम करार जी रहे ! प्रांगण में बालिकाओं द्वारा सभी आगंतुकों का माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया ! स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती करिश्मा अग्निहोत्री जी द्वारा नौनिहालों के उज्जवल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयास एवं वहां के सहयोगी स्टाफ द्वारा कठिन परिश्रम से नौनिहालों के भविष्य के निर्माण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई ! इस स्कूल के प्रांगण की सबसे विशेष बात हमारे देश के संविधान की उपस्थिति दर्ज होना रही, जिसके लिए इस स्कूल की प्रधानाध्यापिका सच में तारीफ की हकदार हैं !

बाल दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया ! इस अवसर पर भाई फहीम करार जी द्वारा सभी का परिचय भी बच्चों से कराया गया ! ह्यूमन चेन की ओर से उजमा कमर जी एवं वरिष्ठ पत्रकार, उद्यमी एवं उपजा प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा जी द्वारा इन नौनिहालों को पुस्तकों का वितरण भी किया गया जिस को पाकर सभी नौनिहाल खूब प्रसन्न हुए ! बाल दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, उद्यमी, समाजवादी पार्टी नेता एवं उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना जी ने उपजा प्रेस क्लब एवं ह्यूमन चेन की तरफ से इन सभी नौनिहालों को उपहार स्वरूप सामग्री वितरण की।

इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब के सचिव आशीष कुमार जौहरी ने इन सभी नौनिहालों के साथ गीत एवं नृत्य द्वारा मौज मस्ती करके बच्चों के बाल दिवस पर्व पर इन छोटे-छोटे नौनिहालों को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका करिश्मा अग्निहोत्री, सहायक अध्यापक भाई फहीम करार, शिक्षामित्र रीना श्रीवास्तव एवं भाई शहंशाह आदि ने अपने पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *