यूपी

सूफी संत दादा मियां की दरगाह पर सपा नेता ने की चादरपोशी, अमन-चैन की मांगी दुआ

नीरज सिसौदिया, बरेली

बहेड़ी के ग्राम तिगड़ी में मशहूर सूफी संत दादा मियां की मशहूर दरगाह में उर्स का आयोजन हुआ जिसमें आज रात मिलाद के प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद को आमंत्रित किया गया। जिसमें पहुंच कर सपा नेता नसीम अहमद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मज़ार पर चादरपोशी की और तहसील बहेड़ी से लेकर देश मे अमन चैन के लिए दुआ की।

इस दौरान कानपुर से मशहूर हाफिज ओ कारी ज़ैनुल आबेदीन ने ने सपा नेता नसीम अहमद की कामयाबी के लिए दुआ की और दुआओं से नवाजा और दरगाह पर पहुँचने पर उर्स में मौजूद सैंकड़ों लोगों ने सपा नेता नसीम अहमद का गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया।


इस मौके पर दरगाह के इंतजामिया और गांव के लोगों ने सपा नेता नसीम अहमद को दुआओं से नवाजा और कामयाबी के लिये दुआ की इस मौके पर भूरा खान, जावेद खान, महमूद खान,सनाउल्लाह खान,इमरान खान । परवेस सेठ,कमाल अंसारी,,अरगून साबिर,पप्पू जाफरी,भूपेंद्र गंगवार,सलीक जाफरी,शहजान शान आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *