यूपी

भाजपा का कुनबा बढ़ाने में जुटे अतुल कपूर, विधानसभा क्षेत्र में लगातार कैंप लगाकर जोड़ रहे नए सदस्य, विरोधी दावेदार गायब

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश भर में मेरा परिवार, भाजपा परिवार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस अभियान को और तेज कर दिया गया है। संगठन के साथ ही टिकट के दावेदार भी पूरे जोर शोर से भाजपा परिवार के विस्तार में जुटे हैं। बरेली शहर विधानसभा सीट पर भी यह अभियान जोर पकड़ने लगा है जिसमें इस सीट से टिकट के प्रबल दावेदार अतुल कपूर अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं जबकि विरोधी दावेदार संगठन के इस कार्य में कहीं सहभागिता निभाते नजर नहीं आ रहे।
बता दें कि भाजपा की अप्रत्याशित जीत की वजह उसका मजबूत संगठन ही है। भाजपा में हमेशा संगठन को प्राथमिकता दी जाती रही है। यही वजह है कि दिग्गज नेताओं के निधन के बावजूद पार्टी अपने शीर्ष से दूर नहीं हुई। भाजपा में टिकट का एक आधार संगठन के प्रति समर्पण भी है। जो व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित नहीं होगा उसे टिकट के लिए योग्य भी नहीं माना जाता है। यही वजह है कि इन दिनों हर विधानसभा क्षेत्र में टिकट के दावेदार भाजपा का परिवार बढ़ाने में पूरी तत्परता से जुटे हैं लेकिन 124 बरेली शहर विधानसभा सीट से सिर्फ अतुल कपूर ही एकमात्र ऐसे प्रबल दावेदार हैं जो पिछले तीन से लगातार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। बाकी कोई भी दावेदार मैदान में कहीं नजर नहीं आ रहा।
पिछले दिनों एक दावेदार कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में सक्रिय नजर आए थे लेकिन इन दिनों वह भी गायब से हो गए हैं। न तो वह किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आते हैं और न ही पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होना जरूरी समझते हैं। अतुल कपूर इन परिस्थितियों को अवसर के तौर पर भुनाने में जुटे हैं। हालांकि उनके समक्ष चुनौती बेहद बड़ी है। लेकिन संगठन के प्रति समर्पण को शायद अतुल कपूर ने मूल मंत्र बना लिया है। यही वजह है कि वोट बनवाने का काम हो, बूथ सत्यापन का काम हो या फिर सदस्यता अभियान को गति देने का काम हो, अतुल कपूर हर मोर्चे पर पूरी तत्परता से डटे हैं। अतुल कपूर जानते हैं कि संगठन के प्रति समर्पण का यह मंत्र उन्हें सियासत की नई बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। यही वजह है कि तीन दिन पहले रविवार को उन्होंने सदस्यता अभियान की शुरुआत सीबीगंज मंडल में कैंप लगाकर की थी।

उसके बाद सोमवार को उन्होंने बांके बिहारी मंडल के शक्ति केंद्र-3 में कैंप लगाया। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अतुल कपूर ने साईं नाथ मंडल निकट बड़ा बाग हनुमान मंदिर में कैंप का आयोजन कर नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया। जो वार्ड 20 के अंतर्गत आता है।


पूर्व उपसभापति अतुल कपूर का यह प्रयास रंग लाने लगा है। अतुल कपूर के नेतृत्व में लगाए गए शिविरों में अब तक सैकड़ों नए सदस्य भाजपा परिवार का हिस्सा बन चुके हैं। अतुल कपूर का यह प्रयास अभी भी जारी है। उनका प्रयास शहर विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में कैंप लगाने का है।


बहरहाल, अतुल कपूर का संगठन के प्रति समर्पण का यह मंत्र उन्हें टिकट दिलाने में कितना सार्थक होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन अतुल कपूर के इस मंत्र ने उन्हें राजनेताओं की भीड़ से अलग कर एक अहम मुकाम पर जरूर पहुंचा दिया है। ऐसे में पार्टी को भी उनकी दावेदारी पर गंभीरता से विचार करना पड़ रहा है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *