यूपी

स्टार कोचिंग ने कराई बैडमिंटन प्रतियोगिता, पार्षद दीपक सक्सेना ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

स्टार कोचिंग द्वारा गांधीपुरम में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में 66 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग तथा अन्य दो ग्रुप में प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका वर्ग में प्रथम वंशिका स्थान पर रही।


अंडर 15 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम अभिनव अभिनव तथा द्वितीय राम तृतीय स्थान देवांश ने प्राप्त किया 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम शलभ तथा द्वितीय स्थान मोहम्मद इजहार ने प्राप्त किया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दीपक सक्सेना द्वारा पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट के संयोजक संदीप वर्मा, डायरेक्टर आशीष, सहयोगी शुचित अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। टूर्नामेंट में अंपायरिंग सीपी गंगवार ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *