विचार

माँ, बहन, बेटी,पत्नी नारी ,तेरे रूप हैं अनेक

माँ से ही सवेरा और माँ
से ही होती रात है।
माँ की ममता प्यार
अनमोल सौगात है।।
माँ पास में तो हैँ
खुशी दुनिया जहान की।
माँ का स्पर्श सुखद मानो
प्रथम किरण प्रभात है।।

बेटियाँ ही तो हर दम माँ
बाप पर प्यार लुटाती हैं।
बेटियाँ एक नहीं दो वंशों
का उद्धार कराती हैं।।
नारी जगत जननी है वो
सृष्टि की रचनाकार।
प्रभु का बन कर प्रतिरूप
बेटी जग में आती है।।

हर रिश्ते के मूल आधार
में बेटी होती है।
अपनों की खुशी के लिए
अपना सुख खोती है।।
दो घरों में बराबर प्यार
बाँटती है हर बेटी।
त्याग की मूरत बेटी हर
दुख में पहले रोती है।।

नसीब वालों केआंगन में
सुंदर सी बेटी दिखती है।
भाग्य वालों को ही जन्म
में पुत्री मिलती है।।
ईश्वर का अवतार और
उपहार होती हैं बेटियाँ।
किस्मत वालों के आंगन
में यह कली खिलती है।।

रचयिता -एस के कपूर “श्री  हंस
बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *