विचार

काफ़िया आब रदीफ़ होती है ।

काफ़िया आब
रदीफ़ होती है ।
पूरी जिंदगी एक ख्वाब होती है।
जियो इसे कि लाजवाब होती है।।

बहुत सी मुश्किलें हैं जिंदगी में।
पर हर मुश्किल का जवाब होती है।।

खुश जिंदगी जीना है इकअलग नशा।
लगता जिंदगी एक शराब होती है।।

जिंदगी मिली कुछ कर दिखाने को।
करोअच्छा तो खुशी बेहिसाब होती है।।

जिंदगी को जियो जिंदगी की तरह ही।
नहीं तो जिंदगी पूरी खराब होती है।।

जीत हार से ऊपर उठकर जियो जिंदगी।
तब जिंदगी खुद ही खिताब होती है।।

मत करो कोई काम बदनीयती से तुम।
पूरी जिंदगी तुम्हारी फिरअजाब होती है।।

पूरी जिंदगी जियो बस शराफत से तुम।
बेएतबारी एक दिन बेनकाब होती है।।

किसी का भला जरूर करो जिंदगी में।
तब जिंदगी एक दुआ सबाब होती है।।

हंस बड़ी शिद्दत से पढो गुनो जिंदगी को।
पूरी की पूरी जिंदगी एक किताब होती है।।
रचयिता।।एस के कपूर श्री हंस
बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *