यूपी

लखनऊ पहुंचे संजीव अग्रवाल, चंद्रिका देवी का आशीर्वाद लिया, योगी आदित्यनाथ को दी बधाई, पढ़ें पूरी खबर

नीरज सिसौदिया, बरेली
125 बरेली कैंट विधानसभा सीट पर भगवा लहराने के बाद नव निर्वाचित विधायक संजीव अग्रवाल राजधानी लखनऊ रवाना हो गए थे। लखनऊ पहुंचने के बाद उन्होंने शनिवार को मां चंद्रिका देवी के मंदिर में पूजा – अर्चना की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की और बुके देकर विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत की बधाई भी दी। वह योगी आदित्यनाथ के साथ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल हुए और योगी आदित्यनाथ के साथ भोजन भी किया।


बता दें कि संजीव अग्रवाल ने कैंट विधानसभा सीट पर कड़े मुकाबले में सपा की सुप्रिया ऐरन को पराजित कर विधानसभा का फासला तय किया है। वह पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और पहली बार में ही जनता ने उन्हें विधानसभा के लिए चुन लिया। इस जीत के लिए संजीव अग्रवाल ने जनता का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *