झारखण्ड

नावाडीह में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

नवाडीह प्रखंड के दहियारी पंचायत भवन और तेजस्विनी क्लब बागजोबरा में तेजस्विनी परियोजना की ओर किशोरी और युवतियों ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया और क्लस्टर कोऑर्डिनेटर रामचंद्र कुमार ने कहा की विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आइए हम पृथ्वी के प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाए और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ रखने के साथ आने वाली पीढ़ी को बचाए। बोकारो जिला टीम से दिलीप कुमार महतो ने अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया साथ ही पढ़ाई से दूर हो चुकी किशोरी और युवतियों को कहा शिक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। प्रखंड समन्वयक रविकांत सिन्हा फील्ड समन्वयक रीता कुमारी, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर, इंदिया कुमारी ,कांति कुमारी , शिक्षा सेतू से राकेश कुमार ,आशा कुमारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *