यूपी

दिल्ली के हिंदी भवन में उपमेंद्र सक्सेना को काव्य रत्न सम्मान

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

हिंदी भवन दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘भारत के भारत रत्न’ का भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें बरेली के सुप्रसिद्ध गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट को काव्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ श्याम सिंह ‘शशि’, मुख्य अतिथि सुदर्शन न्यूज़ चैनल के अध्यक्ष प्रबंधक एवं चीफ एडिटर सुरेश चव्हाण, विशिष्ट अतिथि डॉ हरि सिंह पाल महामंत्री नागरी लिपि परिषद, डॉ जीत राम भट्ट सचिव हिंदी अकादमी दिल्ली, इंद्रिरा मोहन अध्यक्ष दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारत रत्न महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया जिसमें 301कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर ऑनलाइन काव्य पाठ किया उन्ही कवियों में से 215 कवियों की रचनाओं को स्थान दिया गया है।
इस ग्रंथ का संपादन एवं संकलन की भूमिका अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पांडे एवं महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने निभाई है।निकष प्रकाशन दिल्ली द्वारा ऐतिहासिक महत्त्व के इस ग्रंथ को प्रकाशित किया गया है। हिंदी साहित्य के इतिहास में पहली बार भारत रत्न प्राप्त विभूतियों को एक स्थान पर काव्य ग्रंथ के रूप में समेकित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है। काव्य ग्रंथ में अमेरिका, इंग्लैंड, नाइजीरिया, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, अफ्रीका, कनाडा, इंडोनेशिया, दोहा कतर, आस्ट्रेलिया आदि देशों सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों को स्थान दिया गया है। कार्यक्रम में 150 से अधिक से साहित्यकार सम्मिलित हुए। अंत में आभार ज्ञापन संस्था की कोषाध्यक्ष अनुपमा पांडे भारतीय ने कर कार्यक्रम का समापन किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *