यूपी

11वीं मंजिल से कूदीं दो बहनें, एक की मौत, जानिये क्या है पूरा मामला?

नोएडा (उप्र)। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली दो सगी बहनों ने शनिवार तड़के एक निर्माणाधीन इमारत की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी. इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली दो बहनों निक्की (18) तथा पल्लवी (16) किसी बात से नाराज होकर अपने घर से चली गई थीं. परिजन आसपास की जगहों पर उनकी तलाश कर रहे थे. वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों बहनों ने सेक्टर-96 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की 11वीं मंजिल पर जाकर वहां से छलांग लगा दी. इस घटना में निक्की की मौके पर मौत हो गई जबकि पल्लवी अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों छात्राओं का उनके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस बात से नाराज होकर दोनों घर से निकल गई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *