पंजाब

पूर्व मंत्रियों सहित कई पूर्व विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, भाजपा में शामिल, मोहिंदर भगत और प्रदीप राय ने किया स्वागत, पढ़ें किस-किस ने दिया कांग्रेस को झटका?

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
देशभर में दम तोड़ती कांग्रेस को शनिवार को भाजपा ने करारा झटका दिया है। पूर्व मंत्रियों सहित कई विधायकों ने पंजे का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजिंदर कौर भट्ठल के भी जल्द ही भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व जालंधर वेस्ट के तत्कालीन विधायक सुशील कुमार रिंकू से अनबन के चलते पूर्व पार्षद प्रदीप राय ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। उसके बाद पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ भी भाजपा में शामिल हुए थे। उक्त नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोहिंदर भगत और पूर्व पार्षद प्रदीप राय ने उनके इस कदम का स्वागत किया है।
सूत्रों की मानें तो पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, पूर्व मंत्री बलवीर सिद्धू, मोहिंदर कौर जोश, केवल सिंह ढिल्लों, शाम सुंदर अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह सहित कई दिग्गज कांग्रेस नेता शनिवार को चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल हो गए। बता दें कि ईडी ने हाल ही में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर शिकंजा कसा है। उसके बाद ही कांग्रेस के इतने दिग्गज नेता एक साथ भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके बाद पंजाब में भाजपा बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *