झारखण्ड

जांरगडीह हाईस्कूल चोरीकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो थर्मल पुलिस ने 3 अगस्त को थाना क्षेत्र के जारंगडीह स्थित राजेंद्र हाई स्कूल में ताला तोड़कर की गयी चोरी मामले की उद्भेदन कर लिया है। घटना में शामिल चार लोगों का आरोपी गिरफतार कर टेनुघाट उपकारा भेज दिया है। इस मामले में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने शुक्रवार को थाना परिसर में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर स्कूल से चोरी गए सात कम्प्यूटर सहित उपकरण को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी कथारा ओपी थाना क्षेत्र के रहनेवाले है और चोरी कांड को अंजाम देने में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी चंद्रिका तुरी, मो. फुकरान अंसारी सहित दो नावालिक है।
कैसे पकड़ में आए चारों आरोपी : घटना के बाद बोकारो एसपी चंदन कुमार झा के आदेश पर और एसडीपीओ सतीश कुमार झा के दिशा-निर्देश में एक टीम का गठन किया गया। 11 अगस्त को स्कूल से चोरी की गयी कम्प्यूटर सहित उपकरण को बेचने के एक आरोपी (नावालिक) बोकारो थर्मल स्थित राजा बाजार आया था। उसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि चोरी काण कम्प्यूटर सहित उपकरण बेचने के लिए आया हुआ। सूचना में आलोक में पुलिस ने कम्प्यूटर सहित उपकरण उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर अन्य चार आरोपियों को कथारा के असनापानी और माईस रेस्क्यू स्टेशन से बाकी छह कम्प्यूटर सहित उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया।
छापामारी में शामिल थे : छापेमारी दल में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेश चौहान के अलावा कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, पुअनि अमित कुमार सिंह, विक्रांत मुंडा, प्रभाष कुमार बर्णवाल, अजय यादव, जीदन उम्बलन गुडिया एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *