नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। इसमें हरियाणा के युवाओं के लिए बिहार से दुल्हन लाने वाला विवादित बयान देने वाले ओपी धनखड़ को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को असम, ओ पी धनखड़ को दिल्ली और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के निवर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी को उत्तर प्रदेश और दक्षिण कन्नड़ के निवर्तमान सांसद व भाजपा की कर्नाटक इकाई के पूर्व अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को केरल का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों को इस बार लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया है। दिल्ली में धनखड़ के साथ अल्का गुर्जर को जबकि महाराष्ट्र में शर्मा के साथ निर्मल सुराना और जय भान सिंह पवैया को सह-प्रभारी बनाया गया है। बिधूड़ी के अलावा बिहार के विधायक संजीव चौरसिया और हरियाणा के करनाल से निवर्तमान सांसद संजय भाटिया को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाटिया के स्थान पर भाजपा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस साल की शुरुआत में बैजयंत जय पांडा को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। पार्टी ने एम चुबा आओ को मेघालय, सांसद अजीत गोपछडे को मणिपुर, बिहार विधान परिषद के सदस्य देवेश कुमार को मिजोरम, नलिन कोहली को नगालैंड, अभय पाटिल को तेलंगाना और अविनाश राय खन्ना को त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त करती है।
Related Articles
घरेलू हिंसा से संरक्षण कानून हर धर्म की महिला पर लागू होता है, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पढ़ें और क्या-क्या कहा?
Share nowनई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण कानून, 2005 एक नागरिक संहिता है जो भारत में हर महिला पर लागू होता है, चाहे उसकी धार्मिक संबद्धता या सामाजिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि 2005 […]
कार्मेल स्कूल में कम्युनिटी कॉलेज का शुभारंभ, लाभांवित होंगी युवतियां
Share nowबोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में अब गरीब परिवार की युवतियां व महिलाएं कंप्यूटर और सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। सोमवार को यहां कार्मेल कम्युनिटी कॉलेज का उद्घाटन मुख्य अतिथि काॅर्मेंल सोसाइटी के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. सिस्टर डोरिश डिसूजा, फादर माइकल लकड़ा, सिस्टर लबिता, सिस्टर प्र्रेमलता, सिस्टर […]
अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्रियों पर रोक से परेशान कॉलोनाइजर 12 को मिलेंगे परगट से
Share nowजालंधर। अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री पर पंजाब सरकार की ओर से रोक लगा दी गई है। हाल ही में जालंधर नगर निगम ने शहर की करीब 350 से भी अधिक अवैध कॉलोनियों की एक सूची जारी की थी जिसके बाद से अब इन कॉलोनियों में किसी भी प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की […]