यूपी

2008 में रखा था सियासत में कदम, अपने दम पर बनाई अपनी पहचान, कोरोना काल में पेश की सेवा की मिसाल, अब शहर विधानसभा से सपा के टिकट के लिए ठोक रहे हैं ताल, पढ़ें कैसा रहा सपा नेता हसीव खान का सियासी सफर?

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

बरेली महानगर के शहर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हसीव खान का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। हसीव खान इस बार संगठन की वजह से नहीं बल्कि विधानसभा के टिकट की दावेदारी की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र से वह सबसे प्रबल मुस्लिम दावेदारों में हैं। लगभग 17 वर्षों के सांगठनिक अनुभव की वजह से वह अन्य दावेदारों से आगे नजर आते हैं।
पिछले कुछ समय में शहर विधानसभा सीट में सपा की स्थिति में जो सुधार हुआ है उसमें निश्चित तौर पर हसीव खान की भी अहम भूमिका रही है।


हसीव खान ने वर्ष 2008 में पार्टी में शामिल होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और शहरी और आस-पास के जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों से पार्टी में लोगों को जोड़ने का काम किया। उन्होंने लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष और पूर्व पार्षद रईस मियां अब्बासी की सरपरस्ती में पार्टी के जुझारू सिपाही के रूप में अपना सफर शुरू किया था। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आज वो इस मुकाम पर आ चुके हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का भी हौसला रखते हैं। उनके इ, आत्मविश्वास की सबसे बड़ी वजह यह है कि समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है और एक साफ-सुथरी छवि वाले निर्विवाद नेता के तौर पर उन्हें जाना जाता है।
राजनीति के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी हसीव खान अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाजसेवा के जरिए ही उन्होंने क्षेत्र की जनता का विश्वास जीता और क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा।


हसीव खान ने अलग- अलग महानगर अध्यक्षों के साथ काम किया है। उनके पार्टी प्रेम से प्रभावित होकर तत्कालीन महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद साहब ने वर्ष 2017 में उनको पार्टी की मेन बाडी में महानगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी और कदीर अहमद के जाने के बाद जब शमीम खां सुल्तानी ने महानगर अध्यक्ष का पद संभाला तो हसीव खान को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी से नवाजा।

कोरोना काल में सेवा कार्य

हसीव खान ने कोरोना काल में भी अलग-अलग क्षेत्रों के जरूरतमन्द लोगों की भरपूर सेवा पार्टी के बैनर तले की, जो कि पार्टी से जन‌ मानस को जोड़ने का जरिया बनी और शहर के बूथ मजबूत हुए। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों से पार्टी को मजबूती मिली और 2022 के विधानसभा चुनाव में उससे पिछले चुनावों के मुकाबले वोट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई।

पीडीए पंचायतें और नुक्कड़ बैठक

हसीव खान ने अपने कार्यकाल में पार्टी हित की गतिविधियों में पूरी दिलचस्पी दिखाई और जन संपर्क, पीडीए सभाओं में भागीदारी निभाई। उन्होंने बड़े पैमाने पर वोट बनवाने का भी काम किया और वर्ष 2027 के चुनाव तक उन्होंने वर्ष 2022 की तुलना में 50 हजार से भी अधिक नए वोट बनवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *