यूपी

बुरे फंसे सपा के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में दर्ज हुई एफआईआर, रोहित राजपूत ने जताई हत्या की आशंका, कहा- तत्काल गिरफ्तार किए जाएं सभी आरोपी, पढ़ें और क्या-क्या कहा?

नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ उनकी ही पार्टी के कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित राजपूत ने जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में दस अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रोहित राजपूत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप मेरे निवास पर घटना के दिन ही आए थे, मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे साथ हूं। मेरी हत्या की भरपुर कोशिश वाला हमला 25- 26 साल के 12- 14 गुंडों ने किया था। उन्होंने मुझे धोखे से घर से बुलाया, 5 मिनट में सबने लात घूसों की बौछार कर दी, मुझे जमीन पर गिरा कर 2 गुंडों ने मेरे हाथ पकड़े, बाकी मेरे पूरे शरीर में लात घूंसे मारते रहे जब तक कि मैं बेहोश नहीं हो गया, लोग बता रहे हैं कि हमलावर मोटर साइकिल से आए थे और मुझे पीटने के बाद तुरंत भाग गए। मुझे मरा समझ कर भागे। मेरी तबीयत आज भी ठीक नहीं है।’
पुलिस ने मामले में समर्थ मिश्रा को नामजद करते हुए 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रोहित राजपूत ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *