यूपी

इंदिरा नगर–राजेंद्र नगर में विकास की नई तस्वीर, पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा की पहल से नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में, ए ब्लॉक में नई सीवर लाइन के काम का उद्घाटन किया, पौधा भी लगाया

नीरज सिसौदिया, बरेली

नगर निगम बरेली के वार्ड नंबर 23 इंदिरा नगर–राजेंद्र नगर में वर्षों से चली आ रही सीवर समस्या अब समाप्त होने की दिशा में है। वार्ड के भाजपा पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा के प्रयासों से नई सीवर लाइन डालने का काम लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। रविवार को राजेंद्र नगर के ए ब्लॉक में पार्क के सामने सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे और लोगों ने इस विकास कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की

कार्यक्रम की शुरुआत अनंत जौहरी के आवास के सामने से की गई, जहां पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा ने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मम्मा ने कहा कि वार्ड में वर्ष 1975 में केवल 4 इंची पाइप वाली सीवर लाइन डाली गई थी, जो अब जनसंख्या और बढ़ते निर्माण के कारण पूरी तरह असक्षम हो चुकी है। अब जो नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है वह 10 इंची क्षमता वाली है, जिससे क्षेत्र में जलभराव, बैकफ्लो और दुर्गंध की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बरेली शहर में यह पहला वार्ड है जहां नई सीवर लाइन का काम अंतिम चरण में है।

मम्मा ने इस कार्य के लिए नगर निगम के महापौर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और संबंधित अधिकारियों सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे स्थानीय लोग

इस कार्य के शुभारंभ एवं पौधरोपण कार्यक्रम में सुखवीर अवस्थी, रितेश अवस्थी, राम प्रकाश अवस्थी, अनंत जौहरी, प्रवीण (ट्रांसपोर्ट), पुष्पेंद्र कुमार, वीरू गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, पवन जौहरी, कुलदीप गंगवार, कुंज बिहारी, घनश्याम जोशी, फरहान, सलमान, रोशन जोशी आदि उपस्थित थे।

सभी उपस्थित लोगों ने वार्ड पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा के निरंतर प्रयासों और विकास की गति की सराहना करते हुए कहा कि मम्मा हमेशा जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करते हैं और भविष्य में भी इसी तरह काम करते रहेंगे।

मम्मा ने कहा—
“मेरा लक्ष्य वार्ड नंबर 23 को पूरे शहर का मॉडल वार्ड बनाना है। जनता द्वारा दिया गया विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है और मैं विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाता रहूंगा।”

कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण के माध्यम से हरियाली और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *