नीरज सिसौदिया, बरेली
देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। बरेली में भी यह राष्ट्रीय पर्व पूरे जोश, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजनों की धूम रही। इस अवसर पर समाजसेवी, चिकित्सक और समाजवादी नेता डॉ. अनीस बेग की सक्रिय भागीदारी खास चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने पूरे दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर देशभक्ति और सेवा का संदेश दिया।**
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सबसे पहले मैक्सालाइफ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हॉस्पिटल परिसर में डॉ. अनीस बेग ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर डॉ. फहमी खान सहित हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर डॉ. अनीस बेग ने कहा कि भारत का संविधान हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह हमें समानता, न्याय और भाईचारे का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि हमें संविधान की मूल भावना को समझकर समाज में एकता बनाए रखनी चाहिए।
इसके बाद डॉ. अनीस बेग शहर के अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। उन्होंने आईएमए हॉल (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिरकत की और वहां मौजूद डॉक्टरों तथा लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की साइकिल चलाकर लोगों को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

आईएमए परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कई प्रमुख डॉक्टर मौजूद रहे। इनमें IMA बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शालिनी महेश्वरी, डॉ. अंशुल अग्रवाल, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आई. एस. तोमर, आईएमए यूपी के अध्यक्ष डॉ. रविश अग्रवाल, विधायक डॉ. रघुवेंद्र शर्मा, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. राजीव, डॉ. अय्यूब अंसारी और डॉ. गयास उर रहमान समेत बड़ी संख्या में डॉक्टर शामिल रहे। सभी ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर अपने विचार रखे और देश सेवा के संकल्प को दोहराया।

इसके बाद डॉ. अनीस बेग ISWA यानी इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य कार्यालय पहुंचे, जहां ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में ISWA के अध्यक्ष डॉ. अयूब अंसारी, ISWA के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. गयास उर रहमान, डॉ. शकील अहमद, डॉ. फिरासत हुसैन, डॉ. मोहम्मद अरशद, डॉ. मुजीब उर रहमान और डॉ. आई. आर. खान समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश के विकास में नागरिकों की भूमिका पर चर्चा की। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि डॉक्टरों का कर्तव्य केवल इलाज करना ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना भी है।

दिन का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बिधौलिया, सीबीगंज में खिदमत-ए-खल्क वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह रहा। इस कार्यक्रम में डॉ. अनीस बेग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वह बाइक रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही लोगों ने जोशीले नारों और फूलों की वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
ध्वजारोहण के बाद डॉ. अनीस बेग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “सेवा ही सच्ची पूजा है।” उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने खिदमत-ए-खल्क वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यों को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

इस कार्यक्रम में खिदमत-ए-खल्क वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष फिरोज खान, सचिव अन्ने सक्लैनी, ट्रेजरार डॉ. मोहम्मद अकील खान, वसीम मियां, मेजर रिहान, सीए अफरोज खान, डॉ. मुजाहिद अली, डॉ. मुनाजिर इकबाल, हाजी इसराईल खान, जाहिर खान, सुबहान खान और मौलाना जुल्फिकार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा डॉ. अनीस बेग ने सैटेलाइट पुलिस चौकी के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस प्रयास के लिए बधाई दी।

दिन के अंतिम कार्यक्रम के रूप में डॉ. अनीस बेग पीलीभीत रोड स्थित एक यूनिसेक्स सैलून की तीसरी वर्षगांठ के समारोह में पहुंचे। वहां सैलून के मालिक और शहर के कई गणमान्य लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सैलून के मालिक नफीस को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. अनीस बेग की पूरे दिन की गतिविधियों से यह साफ नजर आया कि वे केवल एक सफल चिकित्सक और हॉस्पिटल संचालक ही नहीं हैं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हर कार्यक्रम में देशभक्ति, सेवा और एकता का संदेश दिया। उनकी मौजूदगी से लोगों में उत्साह और प्रेरणा देखने को मिली।

बरेली में गणतंत्र दिवस का यह आयोजन देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला रहा। डॉ. अनीस बेग जैसे लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह संदेश गया कि समाज का हर वर्ग, चाहे वह डॉक्टर हो, समाजसेवी हो या आम नागरिक, देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभा सकता है।

अंत में डॉ. अनीस बेग ने सभी बरेलीवासियों और देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमें मिलकर भारत को मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध बनाना है।





