यूपी

संत शिरोमणि रविदास को जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, एस आई आर प्रभारी शशांक यादव, शमीम खां सुल्तानी, राजेश अग्रवाल, दीपक शर्मा और हसीव खान सहित कई नेता हुए शामिल, कहा- सामजिक न्याय, समानता के लिए संत रविदास कि शिक्षाओं को आगे बढ़ाना होगा 

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर पर पार्टी मुख्यालयों पर महान संत रविदास जी की जयंती आज मनाई गई।
इस कड़ी में बरेली सपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर चर्चा हेतु विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
इस मौके पर SIR प्रभारी शशांक यादव बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहें वहीं कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व एम. एल. सी शशांक यादव ने कहा कि संत रविदास उन महान संतो में शामिल हैं जिनकी महान वाणी पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब में भी दर्ज होकर सदा के लिए अमर हो गई है। आपने अपने विचारों से उस समय समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को दूर करने की अलख जगाई तथा सदा ही जाति – पाति, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उनका मानना था कि ईश्वर कि भक्ति में कोई जाति – धर्म का भेद नहीं होना चाहिए, सभी मनुष्य समान हैं।
वहीं उन्होंने SIR पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठें लोग साजिश कर, दवाव बनाकर हमारे वोटों को काटने की साजिश करने में जुटे हैं ऐसे में हमारे BLA साथी बूथों पर फ़ार्म 07 पर पैनी नज़र रखें।

इस अवसर पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा संत रविदास जी ने हमेशा सामजिक बुराइयों के खिलाफ अपने विचारों से बदलाव की शिक्षा दीं। उन्होंने बताया कि संत रविदास जैसे महापुरुषों की शिक्षाएं हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करती हैं, भेदभाव मिटाने में आपके विचार ऊर्जा का काम करते हैं।


कार्यक्रम में विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा संत रविदास जी की शिक्षाएं समाज में ऊंच – नीच की भावनाओं को समाप्त करने में मदद करती हैं आज के परिदृश्य में आपकी शिक्षाएं लागू करना बहुत जरूरी हो गया है।


कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, शहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, संजीव सक्सेना, पं. दीपक शर्मा, राजेश मौर्या, सुरेन्द्र मिश्रा, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, सेंथल चेयरमैन कंबर एज़ाज़, सूरज यादव, राम प्रकाश यादव, अनुज गंगवार, सिंपल कन्नौजिया, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, संजीव यादव, सुरेन्द्र सोनकर, रविन्द्र यादव, प्रमोद विष्ट, अशोक यादव, मनोहर पटेल, महानगर सचिव महेंद्र लोधी, मो. वसीम, संजय वर्मा, दीपक वाल्मीकि, राशिद गाज़ी, ऋषि यादव, बृजेश सविता, चंद्र सेन पाल भारती चौहान, महिला सभा महानगर अध्यक्ष गज़ल अंसारी व महासचिव एड. हुरिया रहमान, राजेश्वरी यादव, छेदा लाल लोधी, हाज़ी शकील, छेदा लाल लोधी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मेराज़ अंसारी, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, बाबा साहब वाहिनी के महानगर अमित गिहार, मज़दूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, पीतांबर सिंह यादव, संजीव कश्यप, जितेंद्र मुंडे, सुमित यादव, अमर काले, इश्तियाक सक्लैनी, राकेश गुप्ता, महेंद्र विक्रम, राजेंद्र लोधी, रमीज़ हाशमी, सी. पी. आर्या, आदेश गंगवार, नवीन कश्यप, युधिष्ठिर पाल, ओम प्रकाश, वरुण गिहार, ऋषि राम यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *