यूपी

समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव पं. दीपक शर्मा की पत्नी स्वाति शर्मा का आकस्मिक निधन, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, हसीव खान, अनीस बेग, राजेश अग्रवाल, चंद्रसेन सागर और इंजीनियर अनीस अहमद खां सहित सपा नेताओं ने जताया गहरा शोक

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

बरेली में समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति शर्मा का आकस्मिक निधन हो जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अचानक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा दुःख व्याप्त है।

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया  कि स्वाति शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। पार्टी के पदाधिकारियों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

समाजवादी पार्टी बरेली के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वाति शर्मा का असमय निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरी समाजवादी पार्टी का परिवार पंडित दीपक शर्मा और उनके परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

इस दुखद घटना पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के संभावित टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे डॉक्टर अनीस बेग और फरीदपुर विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार और वरिष्ठ सपा नेता चंद्रसेन सागर ने भी स्वाति शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह खबर अत्यंत पीड़ादायक है और इस कठिन समय में वह पंडित दीपक शर्मा के परिवार के साथ खड़े हैं।

इसी तरह वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल और इंजीनियर अनीस अहमद खान ने भी स्वाति शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का अचानक इस दुनिया से चले जाना परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति होती है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

स्वाति शर्मा

वहीं समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हसीव खान ने भी पंडित दीपक शर्मा की पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुखद समाचार से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुःख है। उन्होंने कहा कि स्वाति शर्मा के निधन से जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा।

समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी इस दुख की घड़ी में पंडित दीपक शर्मा के निवास पर पहुंचकर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में मजबूत बने रहने की कामना की।

स्वाति शर्मा के निधन से न केवल उनका परिवार बल्कि समाजवादी पार्टी का पूरा संगठन भी शोकाकुल है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी लोग शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *