यूपी

सभी को व्यवहार से आत्मीयता के धागे में बांधने वाली होनी चाहिये शिक्षा – बनवीर सिंह, संघ प्रमुख मोहन भागवत के शिक्षा पर सम्बोधनों के संग्रह भारतीय शिक्षा दृष्टि के पंजाबी अनुवाद का हुआ विमोचन

नीरज सिसौदिया, जालंधर

आरएसएस के उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर सिंह ने कहा है कि समाज के सभी वर्गों तक शिक्षा पहुँचाने का काम केवल सरकार का नहीं है अपितु सभी सुधि जन अपने सामर्थ्य के हिसाब से इस कर्म यज्ञ अपना योगादान दें। वह संघ प्रमुख मोहन भागवत जी के शिक्षा पर सम्बोधनों के संग्रह भारतीय शिक्षा दृष्टि के पंजाबी अनुवाद के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जीवन में मनुष्यता का संस्कार भरना, कर्तव्य, अकर्त्तव्य का विवेक सिखाने का काम, साहस से जीवन का सामना करने की शक्ति व धैर्य देने वाला प्रशिक्षण तो अपने घर में ही मिलता है!नई व पुरानी पीढ़ी में संवाद और धीरे धीरे इस संवाद में समाज के प्रति दायित्व बोध, व्यक्तिगत और राष्ट्रीय चरित्रय के सद्गुण, मूल्य श्रद्धा, श्रम श्रद्धा, आत्मीयता और बुराइयों के आकर्षण से दूर रहने की प्रवृति का निर्माण करना कुटुंब प्रबोधन से ही हो सकता है!

शिक्षा केवल विद्यालयीन शिक्षा नहीं है। अपने स्वयं के घर -परिवार, अपने माता पिता, आस पास के वरिष्ठ के कथनी और करनी से संस्कारो से युक्त मनुष्यता के व्यवहार, करुणा और सह संवेदना की सीख मिलती है।

शिक्षा के माध्यम से समाज की अगली पीढ़ी के जीवन निर्माण में धर्म का महत्वपूर्ण योगदान है!मातृभाषा के बारे में स्वाभिमान उत्पन्न करने वाली शिक्षा चाहिये!अपना धर्म, अपनी संस्कृति, अपना समाज, अपनी भूमि, जल, जंगल, जमीन, जानवर इनके साथ आत्मीयता का व्यवहार का उदहारण बन कर, सम्पूर्ण दुनिया को आत्मीयता के धागे में बांध सकने वाली क्षमता समाज में उत्पन्न करने वाली शिक्षा होनी चाहिये!शिक्षा स्व गौरव बढ़ाने वाली चाहिये।

वह केशव निवास चंडीगढ़ में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत जी द्वारा शिक्षा विषय पर विभिन्न स्थानों पर रखे विचारों के संकलन भारतीय शिक्षा दृष्टि के पंजाबी अनुवाद के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे । उल्लेखनीय है कि संपर्क विभाग विद्या भारती पंजाब के सौजन्य से रवि कुमार द्वारा संकलित पुस्तक भारतीय शिक्षा दृष्टि का पंजाबी अनुवाद प्रकाशित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री बनवीर सिंह जी मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ध्रुव कन्या शुक्ला ने की।विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी!विद्या भारती के पंजाब प्रांत संगठन मंत्री  राजेंद्र, संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय, चंडीगढ़ विभाग कार्यवाह एडवोकेट बलजिन्दर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। विद्या भारती संपर्क विभाग के सदस्य रमेश अरोड़ा, परवीन गुप्ता, मनीष शर्मा, करमजीत परमार भी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *