यूपी

सपा पार्षद दल ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का स्वागत अभिनंदन, शुभलेश बोले- जनहित के मुद्दों और अनुशासित कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी सपा सरकार

नीरज सिसौदिया, बरेली

सपा पार्षद दल द्वारा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के नेतृत्व में शास्त्रीनगर स्थित उनके कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने सभी पार्षदों से पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा करते हुए उनसे अपील की आप सभी पार्टी की रीढ है सभी पार्षद अपने वार्डों के अतिरिक्त जहां हमारी पार्टी के पार्षद नहीं है वहां आसपास के वार्डों में भी समस्याओं के निराकरण के लिए समय देना प्रारम्भ करें।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने सभी पार्षदों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनता और सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई हर कीमत पर लड़ी जाएगी इसके लिए चाहे जेल भरो आंदोलन क्यों न करना पड़े उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जनहित के मुद्दों पर जल्द सपाई शहर से गांव तक पूरे जनपद में बड़े आंदोलन करेंगे और आने वाले दिनों में इन्हीं जनहित के मुद्दों और समाजवादी पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ताओं के दम पर जनपद की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का कार्य करेंगे।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों की सरकार है जनता का कोई भी वर्ग सरकार की कार्यशैली से खुश नहीं है, पार्षद संगठन और जनता के बीच की कड़ी है जनता की समस्याओं को मुखर होकर उठाने का कार्य करें जिससे जनता का लाभ होगा और आने वाले दिनों में सपा सरकार बनाकर जनहित की योजनाओं का लाभ भी आप लोगों के माध्यम से ही जनता को मिलेगा।

सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये से भाजपा का मूल वोटर भी हताश और निराश है ऐसे लोगों को चिन्हित कर समाजवादी पार्टी की जनहित की नीतियों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आभार जताते हुए कहा कि शुभलेश यादव जैसे युवा नेतृत्व के हाथो में पार्टी की एक बार फिर कमान देकर सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया है जो और अधिक ऊर्जा से पार्टी को मजबूत कर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों को जिताने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सभी पार्षदों मेने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव को पगड़ी और माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया।
इस मौके पर पार्षद आरिफ कुरैशी, पार्षद शमीम अहमद, पार्षद सलीम पटवारी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद इकबाल बिल्डर, पार्षद सलीम एड., पार्षद गुलबशर अंसारी, पार्षद मो. शाकिर, पार्षद सनी मिर्जा, सिंपल कन्नौजिया, मोहित सक्सेना, राघव गुप्ता, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, विपिन सक्सेना, अमित कपूर, रिजवान खान, अनिल रस्तोगी, वरुण साहनी, धीरज सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *