जालंधर : भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब ने लोकसभा चुनावो की तैयारी हेतु विजय लक्ष्य 2019 की कार्यशाला के.एल.सहगल हॉल में सम्पन हुई।जिसमे पंजाब युवा भाजपा की कार्यकरनी व हर जिले से जिला प्रधान महामंत्री शामिल हुए।इस कार्यशाला का शुभारंभ युवा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी,राष्ट्रीय सचिव इमप्रीत सिंह,पंजाब युवा भाजपा के सह-प्रभारी बलकार,राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य जय कुमार,पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा,महामंत्री विनय महाजन,सलील कपूर ने ज्योति प्रज्वालित करके किया।इस अवसर पर पंजाब भाजपा प्रधान शवेत मलीक,महामंत्री राकेश राठौर,रमन पब्बी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर शवेत मलीक ने युवाओ का मार्गदर्शन करते हुए कहा वो युवा मोर्चा के माध्यम से राजनीति में आए थे जिसके बाद सांसद व प्रदेश अध्यक्ष बने।मलीक ने कहा कांग्रेस मे अध्यक्ष पद गांधी परिवार के लिए आरक्षित है परंतु केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे पोस्टर लगाने वाला अमित शाह जैसा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है।शवेत ने कहा लोकसभा चुनावों मे भाजपा की विजय के साधक और साधन युवा मोर्चा बनेगा और राजनीतिक दृष्टिकोन मे युवा मोर्चा भाजपा की बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स है।शवेत मलीक ने इस सफल आयोयन के लिए पंजाब युवा भाजपा के प्रधान सन्नी शर्मा को बधाई देते हुए कहा आज पंजाब के हर मण्डल स्तर तक युवा भाजपा का विस्तार हो रहा है जो लोकसभा चुनावों मे एनडीए के पंजाब मे सभी 13 लोकसभा उम्मीदवार को विजय बनाने मे कारगार सिद्ध होगा।इस अवसर पर युवा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी ने कहा पूरे देश मे मोदी सरकार ने घर-घर सरकारी योजनाए पहुंचाई परंतु पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंघ ने विधानसभा चुनावों मे पंजाब की जनता को घर-घर पहुंचाने का लारा लगा जनता के साथ धोखा किया है।इस अवसर पर पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा पूरे देश मे युवा मोर्चा युवा संसद कार्यक्रम आयोयित कर दोबारा देश की संसद मे मोदी सरकार बनना सुनिश्चित करेगी।इस अवसर पर मंच का संचालन पंजाब कर महामंत्री विनय महाजन,सलील कपूर के करते हुए आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर उप-प्रधान भानुप्रताप सिंह,हर्ष शर्मा,बख्शीश सिंह,भूपिंदर सिंह,नितिन गुप्ता,सुमित मल्होत्रा,अर्जुन मलीक,सचिव रवी बाली,सुरेश शर्मा,हरमन प्रिंस, विकास शर्मा,मनदीप अरोड़ा,अशोक दुग्गल,हनी कंबोज,सन्नी सरोच,अशोक सरीन. हिक्की,नीरज शर्मा,गौरव राजपूत,गगन वाटस, रामरिश विज,अभिषेक अग्रवाल,सन्नी शर्मा,गौरव शर्मा,सचिन दिघ्यन,तनुज गरचा,सौरव राणा,कुणाल गोस्वामी आदि सभी जिलों के प्रधान महामंत्री प्रदेश कार्यकरनी सदस्य उपस्थित थे।