पंजाब

विधायक बावा हैनरी और उनके पिता को बीच सड़क पर मां-बहन की गालियां देने वालों पर हो एफआईआर : शिवम चौहान

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के गाजी गुल्ला में अवैध रूप से बनी साईं रसोई रेस्टो को कल नगर निगम ने डिच मशीन से गिरा दिया था। जिसके बाद साई रसोई रेस्टोरेंट के मालिक बत्रा ब्रदर्स ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी व उनके बेटे व हलके के विधायक बावा हैनरी को जमकर बीच सड़क पर मां-बहन की गालियां दी थी. इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व उनके समर्थक शिवम चौहान ने अपने साथियों के साथ आज भगत सिंह चौक में बत्रा बरोथेर के खिलाफ नारेबाजी की और उन्होंने बत्रा ब्रदर्स पर केस दर्ज करने की मांग की ।

इस मौके पर शिवम चौहान ने कहा काला बत्रा , हीरा बत्रा ने माँ , बहन की जो गंदी गालियां दीं हैं उसे भगवान भी माफ़ नहीं करेंगे। अगर उनके पास कोई सबूत है तो वह जनता के पास पेश करे। वह खुद गलत काम कर रहे थे और हैनरी परिवार को गंदी गंदी गालियां दे रहे थे. अवतार हैनरी व विधायक बावा हैनरी की एक सिपाही की तरह जो हर समय हर वक्त जनता की सेवा में खड़े रहते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *