यूपी

ज्ञानपुर में एनएसएस स्वयंसेवकों का बेहतरीन कार्य

भदोही : ज्ञानपुर स्थित काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के संयोजन में लोकसभा मतदान के अवसर पर तीन तीन के समूह में महाविद्यालय के दो बूथ जिला पंचायत एवं चकवा महावीर के एक बूथ पर मतदाताओं को बिस्किट , मीठा व पानी पिलाकर पुनीत कार्य की अनूठी मिशाल पेश की । इस अवसर पर डॉ भारतेंदु द्विवेदी, राजेन्द्र जायसवाल ,आई एम खान डॉ कामिनी वर्मा हरेंद्र प्रताप पूरे समय उपस्थित रहे। स्वयं सेवकों में आकाश यादव,उपासना ,शिवानी,सुषमा,काजल ,बृजेश,बजरंगी,आकाश मिश्रा, शिवम आदि उपस्थित रहे।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे द्वारा प्रेषित संदेश में स्वयंसेवको के कार्य को सराहा , उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
इस अवसर पर डॉ कामिनी वर्मा ने कहा कि मतदान के दिन इस भीषण गर्मी में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा मतदाताओं के लिए जल व्यवस्था कर बहुत ही नेक कार्य किया। कई स्वयंसेवकों ने बुजुर्गो को मतदान केंद्र तक पहुँचाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया भविष्य में भी ये बच्चे सार्वजनिक जीवन मे समाजसेवा के कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *