हरियाणा

धार्मिक नगरी सोहना में चोरों का आतंक, चार दुकानों पर बोला धावा

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना में इस समय चोरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है वहीं पुलिस चोरों के सामने पूरी तरह से पस्त दिखाई दे रही है. ताजा मामले में इन 2 दिनों में अज्ञात चोरों ने 4 दुकानों के ताले तोड़कर पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दीl बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की गश्त के बाद चोर आराम से इन दुकानों के ताले तोड़ते रहे और पुलिस सोती रहीं l
कस्बे के इंडरी मोड पर बीती रात अज्ञात चोरों ने कोल्ड ड्रिंक्स के दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपए के सामान के चोरी कर दी l अज्ञात चोरों ने शटर को तोड़ा उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दियाl एक दिन पहले भी इंडरी मोड़ पर अज्ञात चोरों ने वेल्डिंग की दो दुकानों में सटर तोड़ कर हजारों के सामान की चोरी कीlवही बीती रात को कस्बे के वार्ड नम्बर 18 मिरजावाड़ा में भी अज्ञात चोर आनन्द गर्ग की पानी की मोटर चुराकर ले गए। लगातार हो रही चोरी को लेकर व्यापारी वर्ग ने पुलिस के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है
इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि उन्हें अभी इन मामलों में शिकायतें मिली हैं मामले की जांच चल रहीं है। वही व्यापार मंडल संघ के प्रधान मनोज राघव बजरंगी का कहना है कि आखिरी रविवार को व्यापार मंडल संघ की औपचारीरिक बैठक कर निर्णय लिया जाएगा और चोरी की घटनाओं क लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत की जाएगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *