दिल्ली

गुरुग्राम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 600 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लाभ उठाया 

नीरज पाण्डेय, नोएडा

लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास के तहत फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम ने गुरुग्राम स्थित ‘आइडियल सीनियर सिटीजन फेडरेशन’ के सहयोग से गुरुग्राम,  में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मल्टीस्पेशियल्टी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।  इस शिविर में 600 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया और मुफ्त डॉक्टरी परामर्श, मेडिकल सेवाओं और जांच कराने का लाभ उठाया।
शिविर में हिस्सा लेने वालों को फोर्टिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सीनियर डॉक्टरों ने चिकित्सा परामर्श दिए। शिविर आयोजित करने का मुख्य मकसद वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य चुनौतियों से संबंधित जागरूकता फैलाना और इस उम्र में स्वास्थ्य समस्याओं के अधिक खतरे के बारे में उन्हें जानकारी देना था। यह शिविर ऐसा आयोजन था जहां विभिन्न बीमारियों, इसकी डायग्नोसिस, इलाज और अन्य मध्यस्थता को लेकर लोगों को जागरूक तथा शिक्षित किया गया और गुरुग्राम के लोगों ने ब्लड कैंसर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, गायनकोलॉजी, कार्डियोलॉजी, आॅथोपेडिक्स, नेफ्रोलॉजी और आॅप्थैल्मोलॉजी से संबंधित बीमारियों पर विभिन्न क्षेत्रों के मेडिकल स्पेशियलिस्टों से लेकर निदेशकों की ओर से परामर्श लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *