पंजाब

डीसी और निगम कमिश्नर को नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने भेजा नोटिस, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
जालंधर के डीसी और नगर निगम कमिश्नर को नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है. इसमें तीस दिनों के भीतर साईं दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल चौक के पास स्थित कूड़े का डंप वहां से स्थाई तौर पर हटाने को कहा है.यहां पास में ही बच्चों के खेलने के लिए दो मैदान हैं. कूड़े के डंप के कारण बच्चों को बीमारियों का शिकार होना पड़ता है.


इस संबंध में आरटीआई एक्टिविस्ट और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सहगल ने एक शिकायत की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा और निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा को नोटिस भेजकर डंप हटाने को कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *