उत्तराखंड

महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

Share now

दीपक शर्मा, भिंगराड़ा
सरस्वती शिशु मंदिर भिंगराड़ा मे दो अक्टूबर कार्यक्रम को लेकर विद्यालय से भिंगराड़ा बाजार तक प्रभात फेरी एवं ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके उपरांत विद्यालय में सरस्वती चित्र का अनावरण, दीप प्रज्वलित, सरस्वती वन्दना के साथ राष्टपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमबल्लभ भट्ट ने सभी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए महात्मा गांधी एवं शास्त्री के जीवन के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश जोशी के द्वारा की गई तदुपरांत स्वच्छता प्रमुख हेम चन्द्र जोशी के संचालन मे विद्यालय परीसर तथा भिंगराड़ा बाजार में प्लास्टिक हटाओ,देश बचाओ ,स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के प्रति समाज को जागृत किया साथ ही भिंगराड़ा बाजार से प्लास्टिक, पालिथीन सहित अन्य कूड़ा करकट अस्थाई कूड़ेदानों मे एकत्रित कर जलाया गया। इस कार्यक्रम मे उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति एवं सामाजिक कार्यकर्ता व्यापारिक बन्धु तथा विद्यालय के कर्मचारी विनोद जोशी, दीपिका जोशी, जानकी आदि ने सहयोग किया मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *