उत्तराखंड

नेशनल फुटबॉल के लिए चुने गए एबीसी अल्मा मैटर के दो छात्र

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

एबीसी आल्मा मेटर स्कूल के दो छात्रों का चयन नेशनल फुटबॉल टीम के लिए तथा एक छात्र का चयन नेशनल क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।
विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा छठी के छात्र हर्षित महर का चयन जूनियर फुटबॉल टीम में सेन्टर फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में तथा कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्र रितेश महर का चयन बतौर गोलकीपर के लिए हुआ है। तथा कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्र गर्व जोशी का चयन जुनियर क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।इन सभी का चयन गत सप्ताह देहरादून के महाराना प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में किया गया और ये सभी छात्र अगले महीने क्रमशः कोलकाता व बेंगलुरु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।इन सभी के चयन पर विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर, समस्त स्टाफ नगर पालिका के चेयरमैन विजय वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी धामी जी , महेन्द्र बोहरा, पप्पू बोहरा,नीरज वर्मा, प्रहलाद सिंह मेहता, लक्ष्मण पाटनी वह रामायण प्रसाद आदि ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *