दिल्ली

कीर्ति नगर में रविवार को होगा विशाल ईनामी दंगल, पढ़ें कौन-कौन होगा दंगल में शामिल 

नई दिल्ली (प्रेस विज्ञप्ति)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत 15 दिसंबर रविवार को विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन संजय अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य- दिल्ली प्रदेश भा.ज.पा.,# सेवक मोतीनगर विधानसभा एवं संस्थापक चेष्टा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशाल इनामी दंगल – कृष्णा पार्क, टिम्बर मार्किट, कीर्ति नगर, नई दिल्ली में चेष्टा….एक कोशिश एवं पवनपुत्र व्यायामशाला, चूना भट्टी द्वारा रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि इस विशाल दंगल में बड़ी संख्या में पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा से खेलों और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करती रही है। कुश्ती हमारा पुराना खेल है इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि युवा पहलवानों को बराबर मौका दिया जाए। इसी अभियान के तहत हम विशाल दंगल की मेजबानी कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *