झारखण्ड

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दे दी जान

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रीखुर्द पंचायत के बाराटांड़  स्थित एक छोटी  नाले  पर बने पुलिया के किनारे एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी इहलीला खत्म कर डाली।


शनिवार को तड़के स्थानीय लोगों ने बाराटांड़  तट पर एक युवक को तड़पते देखा तो आनन फानन में उसे उठा कर गोमिया अस्पताल लाया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर कुर्कनाला में युवक के बगल ही एक युवती का शव पड़ा था। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या की है।


प्रेमी का नाम काली चरण प्रजापति बताया जा रहा है। वह चतरोचट्टी के निकट बाराटांड़  का रहने वाला था। जबकि प्रेमिका रामगढ़ स्थित टायर मोड़ की निवासी बताई जा रही है। पुलिस युवती की पहचान में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवक रामगढ़ टायर मोड़ में ही काम करता था, जहां उसकी मुलाकात उक्त युवती से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार,दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *