दुनिया देश मुंबई

आ गया Kapil Sharma के शो का नया प्रोमो… देखकर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर,

Share now

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. क्योंकि उनके लिए आज एक बड़ा सप्राइज सामने आया है. यह जानकारी तो पहले ही सामने आ चुकी है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. लेकिन अब जल्द ही शो के नए एपिसोड सामने आने वाले हैं. यह खुशखबरी कपिल शर्मा ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है. कपिल ने इस खबर को शो के नए प्रोमो के साथ शेयर किया है. यह मजेदार प्रोमो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि लौट आएंगी वे खुशियां और वे जोक्स, क्योंकि हम कर रहे हैं रीस्टार्टसेफ्ली. जल्द ही लौट रहे हैं द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड्स के साथ. इस प्रोमो में कपिल शर्मा स्टेज पर झाड़ू मारते नजर आ रहे हैं. वहीं बाकी कॉमेडियंस की मस्ती भी कुछ कम नहीं है.

वीडियो में हम देख सकते हैं कि फैंस के साथ इस शो के पूरे कलाकार भी इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. छोटे से प्रोमो में सबकी मस्ती देखने लायक है. भारती की टांग खींचते कृष्णा भी सबको गुदगुदा रहे हैं.

बता दें कि शो की शूटिंग के लिए बीते दिनों कपिल शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती और भारती सिंह सेट पर पहुंचे थे. क्योंकि कपिल ने सभी की एंट्री के वीडियो अपने इंस्टास्टोरी में शेयर किए थे. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कोरोना लॉकडाउन के बाद आने वाले शो में पहले मेहमान बनकर एक्टर सोनू सूद आने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *